{"_id":"6a246eb75d956d98730f29ba","slug":"womans-death-murder-alleged-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110559-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर के ध्यानार्थ....
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-27 ललिता देवी। फाइल फोटो
-मायके वाले बोले- ससुराली मांग रहे थे ढाई लाख रुपये, चेन व अंगूठी
-प्रीतम नगला में किया हंगामा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
कंपिल। क्षेत्र के गांव प्रीतम नगला में संदिग्ध हालात में विवाहिता में शुक्रवार दोपहर को मौत हो गई। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने ससुरालीजन पर ढाई लाख रुपये, चेन व अंगूठी न दे पाने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी लिखी। पति व ससुर को हिरासत में लिया गया है।
शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव खलासा निवासी पिता दाताराम ने बेटी ललिता (28) शादी तीन साल पहले गांव प्रीतम नगला निवासी राहुल जाटव के साथ की थी। पिता का आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही चेन, अंगूठी व ढाई लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने से ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार सुबह नौ बजे ललिता ने बड़ी बेटी रीमा को फोन कर पीड़ा बताई थी। शाम को घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की सूचना उन्हें दी गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो शव नीचे रखा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पिता ने देर रात थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने पति राहुल, ससुर रामशरण, सास रामवती, ननद शिवानी, अंशू व शीतल के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।