{"_id":"653031ed9d075f58d7040fd8","slug":"woman-who-fell-from-bike-crushed-by-pickup-dies-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1050-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक से गिरी महिला को पिकअप ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक से गिरी महिला को पिकअप ने कुचला, मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुत्र के साथ बाइक से दवा लेने आ रही एक महिला बाइक से गिर गई। पीछे से आई तेज रफ्तार जानवरों से भरी पिकअप ने महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
राजेपुर थाने के गांव गांधी निवासी राजेश सिंह की पत्नी सरला देवी (45) की हड्डी में दर्द हो रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह पुत्र गुलशन के साथ बाइक से लोहिया अस्पताल दवा लेने आ रही थीं। बाइक जैसे ही पांचाल घाट चौराहे पर पहुंचीं तो अचानक झटका लगने से सरला देवी सड़क पर गिर गईं। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप उनको कुचलते हुए निकल गई।
हड़बड़ी में गुलशन के भी चोटें आ गईं। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर चालक और जानवर भरी पिकअप को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। एंबुलेंस से सरला देवी और गुलशन को लोहिया अस्पताल भेजा गया। इमरजेंसी में डॉक्टर ने सरला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सरला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शव देखकर लोगों में चीख-पुकार मच गई। सरला अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।