फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's death from being hit by bike

बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 04 Oct 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 04 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Woman's death from being hit by bike
आवास विकास तिराहे पर जाम लगाए मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 राम बारात देखने के लिए आई महिला तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। घायल को महिला को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर तक पंचनामा न भरने पर आक्रोशित लोगों ने आवास विकास तिराहा पर जाम लगा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला नौलखा निवासी रामवती पत्नी राधेश्याम जाटव सोमवार को पति और अन्य परिजनों के साथ राम बारात देखने के लिए आई थी। किराना बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर रामवती गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद एक युवक बाइक लेकर भाग गया, जबकि दूसरे युवक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर 1:30 बजे तक शव का पंचनामा भरने के लिए कोई दरोगा नहीं पहुंचा तो आक्रोशित परिजन आवास विकास तिराहा पर पहुंच कर जाम लगा दिया। यहां पर महिलाओं ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।  जाम लगने से फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग र्गइं।

जाम में स्कूली बच्चों के अलावा कई लोग फंस गए। सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल मिर्जा सदरे आलम बेग फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग प्रभारी कोतवाल से ही नोकझोंक करने लगे। इस दौरान महिलाओं ने प्रभारी कोतवाल से धक्कामुक्की कर दी।


पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कर जल्द से जल्द पंचनामा भरवाने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। रामवती का एक बेटा विशाल जयपुर में नौकरी करता है और पति मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed