{"_id":"608d54a28ebc3ed1fd08354f","slug":"woman-s-body-found-hanging-in-the-house-farrukhabad-news-knp626200445","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
घर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला
मोहम्मदाबाद। घर के कमरे में महिला फंदे पर लटकी मिली। पति सहित ससुुरालीजन शव लटका छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे पिता ने दामाद सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के गांव कन्हउ याकूबपुर निवासी रोहित कुमार की पत्नी सीमा (27) घर के कमरे में शनिवार सुबह द़ुपट्टे से बने फंदे पर लटकी हुई मिली। गांव के संदीप की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रोहित परिजनों के साथ घर से भाग गया। पुलिस ने जनपद हरदोई थाना हरपालपुर गांव खसौरा निवासी पिता हरीराम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर हरीराम परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव उतारने से इनकार कर हंगामा कर दिया। जानकारी पर नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार पहुंचे और हरीराम को समझाया।
हरीराम ने बताया कि तीन वर्ष पहले बेटी सीमा की शादी रोहित के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन की मांग कर सीमा को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को सीमा ने मारपीट की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति रोहित, जेठ सोनू, सास मीरा, ननद बबली, मधू, जेठानी फुन्ना, ससुर मनीराम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति सहित ससुरालीजन मौके से भाग गए। सीमा के डेढ़ वर्ष का एक बेटा है। उसको ससुरालीजन अपने साथ ले गए है।