{"_id":"619548e45ca08836082e4461","slug":"woman-reached-central-jail-with-mobile-farrukhabad-news-knp6645941179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल में मोबाइल लेकर पहुंच गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल में मोबाइल लेकर पहुंच गई महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। आजीवन कारावास की सजा काट रहे पिता से मिलाई करने गई महिला मोबाइल लेकर सेंट्रल जेल में पहुंच गई। बात कराते समय बंदी रक्षक ने उसे पकड़ लिया। महिला उसका दादा भी था। दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर जेल अधीक्षक ने तहरीर दे दी है।
इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव कौटेया निवासी रामजीत हत्या के मामले में फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। बुधवार दोपहर को उससे मिलने बेटी खुुशबू और पिता चुन्नी लाल पहुंचे। तलाशी लेकर दोनों को मिलाई कक्ष में भेज दिया गया। मिलाई के दौरान खुशबू मोबाइल फोन से रामजीत की किसी से बात कराने का प्रयास करने लगी। बंदी रक्षक ने उसे देख लिया और मोबाइल कब्जे में लेकर दोनों को पकड़कर बैठा लिया। शाम तक दादा और पौत्री से जेल में पूछताछ की जाती रही। बाद में उन्हें सेंट्रल जेल चौकी पुलिस को सौंप दिया गया। देर शाम दोनों को फतेहगढ़ कोतवाली भेजा गया।
सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने खुशबू व चुन्नी लाल के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान खुशबू ने मोबाइल कपड़ों में कहीं छिपा लिया था। बात कराने का प्रयास करते समय उसे पकड़ लिया गया। कोतवाल जयप्रकाश पाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।