फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman living in maternal house shot dead

मायके में रह रही महिला की गोली मार कर हत्या

Mon, 15 Nov 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman living in maternal house shot dead
रवीना की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। मायके में रहे रही पल्लेदार की पत्नी की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक अहाते में शव पड़ा मिला। भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को किसी करीबी पर हत्या का शक है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रुनी के मजरा तकिया निवासी मकबूल ने बेटी रवीना (22) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व एटा जिले के नयागांव क्षेत्र के सराय अगहत निवासी नफीस के साथ की थी। करीब डेढ़ माह से रवीना पति के साथ मायके में रह रही थी। नफीस साले असलम के साथ कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करता है।
विज्ञापन

गांव में ही रवीना के चचेरे मामा इसरार रहते हैं। उनकी बेटी मुस्कान की सोमवार को बरात आनी थी। रविवार रात को मामा के घर डीजे बज रहा था। रवीना भी वहां गई थी। रात करीब एक बजे डीजे बंद होने पर घर लौटी और डब्बे में पानी लेकर शौच के लिए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के हरिश्चंद्र की पत्नी लक्ष्मी सोमवार सुबह करीब छह बजे अपने अहाते में गईं। वहां पेड़ के नीचे रवीना का शव पड़ा देख कर शोर मचाया। इस पर असलम व ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। रवीना के कनपटी में गोली लगी थी। बाउंड्रीवाल के पास डिब्बा और टूटी चूड़ियां पड़ी थीं। रवीना का मोबाइल व तीस रुपये उसके ही घर की बाहरी दीवार के पास रखे मिले।
असमल ने बताया कि वह और नफीस पास ही सो रहे थे। उन्होंने समझा की रवीना शौच से लौटकर अपनी भाभी के पास लेट गई होगी। पुलिस ने असलम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की शक की सुई नजदीकी लोगों पर ही टिकी है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
ससुराल में रहते हैं रवीना के पिता
रवीना के पिता मकबूल तीस साल से तकिया गांव में अपनी ससुराल में रहते हैं। उनका मूल गांव शमसाबाद थाना क्षेत्र का गांव अलेपुर है। फारूक व इश्तियाक अली अलेपुर में ही रहते हैं। रवीना की मां फातिहा बेगग कासगंज जिले की कोतवाली गंजडुडआरा के गांव रारे में भतीजे की शादी में गई थी। बेटी की मौत की सूचना पर सोमवार को लौटी।
किसी ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज
जिस अहाते में रवीना का शव मिला उसमें बाउंड्रीवाल बनी है। अंदर टूटी चूड़ियों के अलावा निशान भी मिले हैं। इससे किसी से जद्दोजहद की आशंका लग रही है। रात एक बजे के बाद डीजे भी बंद हो गया था। इसके बाद गांव में शांति थी। किसी भी ग्रामीण ने गोली चलने की आवाज भी नहीं सुनी।

सात माह की गर्भवती थी रवीना
रवीना के शव का डॉ. अमित अग्रवाल ने पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक रवीना की मौत कनपटी पर गोली लगने से अधिक खून बहने से हुई। गोली सिर के आर पार हो गई थी। उसकी दाहिनी आंख पर नीला निशान मिला है। रवीना सात माह की गर्भवती थी।

रवीना की हत्या के बाद खोजी कुत्ते को कपड़ा सुंघाते हैंडलर। संवाद

रवीना की हत्या के बाद खोजी कुत्ते को कपड़ा सुंघाते हैंडलर। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed