फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman hanged herself due to domestic dispute, died

Farrukhabad News: घरेलू कलह में महिला ने लगाया फंदा, मौत

Tue, 11 Feb 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself due to domestic dispute, died
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। महिला ने घरेलू कलह में फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह में महिला ने जान दे दी।
विज्ञापन

सोमवार शाम गांव अरियारा निवासी सुंदरलाल राजपूत की पत्नी सुमित्रा देवी ने घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने महिला के शव को फंदे से उतार लिया। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला के चाचा श्याम सिंह ने पुलिस को सूचना दी। नायब तहसीलदार श्रृजन कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुंदरलाल की शादी वर्ष 2018 में जिला हरदोई थाना सांडी क्षेत्र के गांव बरखिरिया निवासी रामसच्चे की बेटी सुमित्रा देवी से हुई थी। उनके दो बच्चे मयंक (4), नित्या (2) हैं। सुमित्रा देवी के भाई कश्मीर सिंह भी बहन की ससुराल आए थे। वे बहनोई सुंदरलाल के साथ खेत पर गए थे। इस दौरान सुमित्रा देवी की सास से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed