{"_id":"61f2dd1557edfb43d343f4e1","slug":"woman-found-hanging-in-her-in-laws-house-farrukhabad-news-knp677435050","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव नगला हीरासिंह में महिला का शव कमरे में साड़ी के बने फंदे पर लटका मिला। पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थानाक्षेत्र के गांव नगला हीरासिंह निवासी कुलदीप राजपूत की 22 जून 2020 को शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव अलेपुर निवासी सुधाकर राजपूत की बेटी अर्चना (22) से शादी हुई थी। छह माह पहले अर्चना ने पुत्र को जन्म दिया था।
गुरुवार को सुधाकर को दामाद कुलदीप ने सूचना दी कि अर्चना ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलते ही सुधाकर परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां अर्चना का शव फंदे से लटक रहा था। सुधाकर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सुधाकर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करके अर्चना के साथ मारपीट कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने अर्चना की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटका दिया।
सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। सुधाकर राजपूत ने दामाद कुलदीप व उसके माता, पिता पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने पति कुलदीप व ससुर को हिरासत में ले लिया। सीओ मोहम्मदाबाद ने बताया कि महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।