{"_id":"6a173ed408929164a70118a9","slug":"woman-found-guilty-of-trying-to-burn-villager-alive-by-pouring-petrol-on-him-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-142834-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पेट्रोल डालकर ग्रामीण को जिंदा जलाने की कोशिश में महिला दोषी करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पेट्रोल डालकर ग्रामीण को जिंदा जलाने की कोशिश में महिला दोषी करार
Thu, 28 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 28 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रुपये देने से इन्कार करने के बाद गांव की महिला ने पति के साथ मिलकर गांव के ही राकेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। मामले में सुनवाई करते हुए त्वरित न्यायालय प्रथम ने आरोपी महिला ममता को दोषी करार दिया। अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय की है।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी राजबेटी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति राकेश कुमार 27 अक्तूबर 2023 की सुबह 7 बजे गांव की ही रहे वाली ममता के घर पर थे। इसी दौरान ममता ने पति राकेश से रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर ममता और उसके पति रमेश ने पति राकेश कुमार पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। घटना में राकेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद परिजन राकेश को थाना नवाबगंज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश संजय कुमार सिंह की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी ममता को दोषी करार दिया।