{"_id":"67feac33c9d5191f1c063c9d","slug":"woman-dies-due-to-electric-shock-murder-charge-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105938-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: करंट से महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: करंट से महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
अमृतपुर । पंखा का तार लगाते समय घर में अकेली काजल (22)को करंट लग गया। गोबर पाथकर घर पहुंची सास के शोर पर पहुंचे लोगों ने तार हटाया। खेत से लौटे पति व ससुर सांस की आस में लोहिया अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। माता-पिता ने हत्या का आरोप लगाया। सीओ के आदेश पर शव कब्जे में लिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव मोकुलपुर निवासी नीरज कुशवाह अपने पिता रामरूप के साथ मंगलवार सुबह खेत से भूसा लेने गए थे। घर में मौजूद सास सदासुखी मकान से कुछ दूर गोबर पाथने गईं। नीरज की पत्नी काजल को गर्मी लगी, तो वह पंखा का ताल लगाने लगी। इसी दौरान उसे करंट लग गया। कुछ देर में घर लौटी सास ने बहू को जमीन पर पड़ा देखा। इस पर चीख-पुकार मचा दी। मोहल्ले के लोगों ने पहुंचकर तार हटाए। वह हिचकियां ले रही थी।
इसी दौरान खेत से नीरज और रामरूप भी पहुंच गए। वह उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामसुखी ने बताया कि काजल का मायका हरदोई जिले में है। उसकी शादी पौने दो साल पहले हुई थी। उसके एक मासूम बेटा भी है। मायके वालों को सूचना दे दी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
हरदोई के सांडी से आए काजल के पिता सुभाष कुशवाह और मां देवकली ने फंदा लगाकर हत्या का आरोप लगाया। इस पर सीओ अजय कुमार, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन और थाना प्रभारी पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।