{"_id":"6124e1ff8ebc3e266243739a","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-farrukhabad-news-knp647860930","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से श्रमिक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से श्रमिक महिला की मौत
विज्ञापन
पूजा के गमगीन बैठे परिजन।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
फर्रुखाबाद। ट्रेन की चपेट में आने से श्रमिक महिला की गुमटी के पास मौत हो गई। महिला बैंक से रुपये निकालने जा रही थी।
फतेहगढ़ के गांव याकूतगंज के मोहल्ला पठनऊ निवासी पूजा (30) के पति राजेश की पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके दो बेटियां तन्नू व तान्या है। बच्चों का पालन पोषण करने के लिए पूजा गांव नगला जखा में शौचालय निर्माण (राजमिस्त्री) का काम करती थी।
मंगलवार को वह 10 बजे घर से महरूपुर सहजू गांव में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने की बात कहकर घर से निकली। जब वह गुमटी संख्या 144 टी से कुछ दूरी पर पहुंची तभी फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर कोतवाल जय प्रकाश पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर मिली पास बुक देखकर पूजा के पिता जगदीश को सूचना दी। जगदीश परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और बिलखने लगे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।