{"_id":"6471035dc013357b20034006","slug":"woman-accused-of-gang-rape-by-three-people-farrukhabad-news-c-12-1-254312-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला ने तीन लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला ने तीन लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Sat, 27 May 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 27 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला ने तीन लोगों पर दिल्ली में दो दिन बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर एसपी से गुहार लगाई है।
कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शादी बारात में पूड़ी बेलने का काम करती है। कुछ दिनों पहले रेलवे स्टेशन कायमगंज पर गांव मदारपुर निवासी एक युवक से मुलाकात हुई। उसने शादी बारात में काम दिलाने का भरोसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया। वह अक्सर महिला से बात करने लगा।
23 मई को युवक ने फोन करके महिला को न्यामतपुर ढिलावल के पास बुलाया। महिला उसके बताए स्थान पर पहुंची। युवक ने उसको बोलेरो में बैठा लिया। उसमें दो युवक और बैठे हुए थे। यह लोग उसको डरा धमका कर दिल्ली ले गए। वहां एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर दो दिन तक तीनों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मौका पाकर महिला वहां से भाग आई। 25 मई की शाम को ेकंपिल थाने पर सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर युवक ने उसको व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस पर यह लोग बोलेरो में बैठकर भाग गए। शुक्रवार को महिला ने एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने एसओ को पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।