फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   without parking facility action will be taken against guest house owner

बिना नक्शा बने गेस्ट हाउस, पार्किंग न होने पर होंगे सील

Fri, 23 Jul 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
without parking facility action will be taken against guest house owner
फर्रुखाबाद। शहर में जाम की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने गेस्ट हाउस संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन माह में पार्किंग व्यवस्था न होने और सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर उनका चालान करने के साथ ही गेस्टहाउस सील किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में 55 गेस्ट हाउस संचालित हैं। सहालग के दौरान अधिकांश के बाहर वाहन खड़े होने से जाम लगता है। इससे निजात के लिए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य की अध्यक्षता में सीओ सिटी व ईओ की कमेटी बनाई है। कमेटी ने कलक्ट्रेट में शुक्रवार को बैठक ली। बैठक में उनके द्वारा पूछने पर पर कि किस गेस्ट हाउस का नक्शा पास है, सब चुप्पी साथ गए। कुछ ने बताया कि उनके
विज्ञापन

गोदाम का नक्शा पास है तो कुछ ने कामर्शियल भवन का पास होने की सफाई दी। उन्होंने चेतावनी दी कि गेस्टहाउस के बाहर खड़े वाहनों का पहले चालान किया जाएगा, इसके बाद गेस्टहाउस सील कर दिया जाएगा। गेस्टहाउस चलाना है तो पार्किंग की व्यवस्था करनी ही होगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय को उनके क्षेत्र के 29 गेस्टहाउस, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह को तीन व फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल को अपने क्षेत्र के 22 गेस्टहाउस पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सिटी नितेश सिंह, ईओ रविंद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed