{"_id":"6a91dd2ecf9b42f1820981a8","slug":"with-love-sisters-adorned-their-brothers-wrists-with-the-colorful-hues-of-the-rakhi-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111550-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बहनों ने प्यार के संग भाइयों की कलाई पर सजाए राखी के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बहनों ने प्यार के संग भाइयों की कलाई पर सजाए राखी के रंग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने प्यार के साथ भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी। बहनों ने भाई के लिए लंबी आयु की प्रार्थना की। बहनों को भी रक्षा का वचन और उपहार देकर विदा किया गया। मंदिरों और मिठाई की दुकानों पर सुबह से भीड़ रही। घरों में पकवान बनाकर भगवान को भोग लगाया गया।
रक्षाबंधन पर शुक्रवार सुबह से ही भाइयों के घर बहनों का पहुंचना शुरू हो गया। घरों में चौक बनाकर बहनों ने भाइयों की आरती उतारी। इसके बाद तिलक कर मुंह मीठा किया और कलाई में रक्षासूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की। देर शाम तक राखी बांधने का दौर चलता रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गुरुकुल वर्ल्ड की बहनों ने सैनिकों को बांधी राखी
फर्रुखाबाद। गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल की कक्षा आठ से 12 तक की छात्राओं ने सिख लाइट रेजिमेंट फतेहगढ़ में जवानों तथा अफसरों की कलाइयों को राखी से सजाया। जवानों एवं अफसरों ने बहनों का स्वागत कर उन्हें रेजिमेंट के इतिहास की जानकारी दी। संग्रहालय दिखाया, जलपान कराया और प्रेम स्वरूप उपहार भेंट कर उन्हें देश की सुरक्षा का वचन भी दिया। विद्यालय परिसर में बाल वाटिका की छात्राओं ने सहपाठी भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी। छात्रा आरोही यादव, राधिका सिंह, मिष्टी साहू, दिविशा सोमवंशी, अनुग्रह राजपूत तथा लकी सिंह आदि ने गीत पर नृत्य कर मनमोह लिया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भी उपहार दिए। उप प्रधानाचार्य डॉ. अंजू सिंह ने रक्षाबंधन का महत्व समझाया। (संवाद)