{"_id":"630bad3edee7cb7ba720a0d8","slug":"winners-of-yogasana-competition-awarded-farrukhabad-news-knp7151438175","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.54 करोड़ में 10 जलाशयों की होगी पुताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.54 करोड़ में 10 जलाशयों की होगी पुताई
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ के 15 जलाशयों में से 10 की 1.54 करोड़ रुपये से रंगाई- पुताई कराएगी। पालिका ने जिला कार्य समिति की बैठक में कार्य योजना पर मोहर लगवा ली है। अब जलाशयों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है।
पालिका को 15वें वित्त आयोग से वर्ष 2021-22 की टाइड ग्रांट की दूसरी किस्त मिली है। इस धन से जिला स्तरीय समिति की बैठक में कार्ययोजना पर मोहर लगवा ली। इसमें फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ क्षेत्र के 10 जलाशयों की पुताई, सफाई, लीकेज सही करने, सीढ़ी मरम्मत, रेलिंग, ढक्कन व जाली का काम होना है।
लाल सराय जलाशय पर 92 लाख खर्च, चालू नहीं
लाल सराय जलाशय लीकेज की वजह से कई साल से बंद था। नगर पालिका ने 92 लाख रुपये में ठेका दिया। करीब सात माह बीतने के बावजूद अभी तक जलाशय को चालू नहीं किया जा सका। कार्यदायी संस्था ने अभी तक नलकूपों से जलाशय को जोड़ने वाली पाइपलाइन नहीं डाली है। इससे खर्च रकम का कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
जल निगम चला रहा है चार जलाशय
नगर पालिका के अलावा जल निगम चार जलाशयों को संचालित कर रहा है। इनमें टाउनहाल कांशीराम कालोनी, जीआईसी के पास, पटेल पार्क और तुलसी नगर के शामिल हैं। इन जलाशयों की मरम्मत और देख-रेख की जिम्मेदारी जल निगम की है।
‘नगर की जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मंशा से जलाशयों में काम कराया जाना है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके कार्यदायी संस्था से काम समय से पूरा कराया जाएगा।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।