फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife strangled to death

पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पति हिरासत में

Wed, 17 Mar 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Wife strangled to death
कृष्णादेवी के गुमशुम बैठे बच्चे। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
पति ने बुधवार दोपहर को घर में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने बाहर निकलकर ग्रामीणों को जानकारी दी और पत्नी के चरित्र पर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे सीओ व एसओ ने पति को हिरासत में ले लिया। महिला के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला सूदन निवासी राकेश उर्फ रामू शर्मा परिवार के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहां पर उसके चार भाई व मां बिटोली देवी भी रहती हैं। राकेश 14 वर्षीय पुत्री बबली को दिल्ली में मां के पास छोड़कर मंगलवार सुबह परिवार के साथ गांव पहुंचा।
विज्ञापन

बुधवार को राकेश का पत्नी कृष्णा देवी (36) से किसी बात पर विवाद हो गया। दोपहर को पुत्र आयुष(8), शिक्षा(10) व दो वर्ष के जुड़वा बेटी बेटा सोना व पीयूष घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान राकेश ने कृष्णा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद राकेश उर्फ रामू घर के बाहर निकला और गांव के लोगों को बताया कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पत्नी के चरित्र पर आरोप लगाया। इस पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ कायमगंज राजवीर सिंह व एसओ धर्वेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने राकेश को हिरासत में ले लिया है। राकेश की 16 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। राकेश ने पुलिस को बताया कि कृष्णा देवी ने उसका जीना दुश्वार कर दिया था।

कृष्णा का मायका जनपद कन्नौज थाना सौरिख के गांव सदरपुर में है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। फोरेंसिक टीम के ओम प्रकाश ने मौके से नमूने एकत्र किए। एसओ धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed