फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife murdered for not serving food

खाना न परोसने पर पत्नी की हत्या कर दी

Sun, 05 Sep 2021 06:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered for not serving food
गांव ढिलावल में मां की हत्या के बाद बेटी से जानकारी करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ढिलावल गांव में रविवार दोपहर खाना न परोसने पर शराबी पल्लेदार ने फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और भाग निकला। बेटियों के शोर मचाने पर पड़ोसी घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका के मायकेवालों और राजस्थान में मजदूरी करने वाले बेटों को सूचना दे दी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

ढिलावल गांव निवासी ज्ञानचंद्र जाटव शीतगृह में पल्लेदारी करता था। वह शराब पीने का आदी है। वह पत्नी कामिनी जाटव (45) से शराब पीने के लिए रुपये मांगता रहता था। इस बात पर दोनों में विवाद होता था। बेटी सुप्रिया ने बताया कि पिता ने शनिवार और रविवार सुबह भी मां से झगड़ा किया। इसके बाद शीतगृह चले गए। दोपहर करीब एक बजे नशे की हालत में घर लौटे, उस समय मां खाना बना रही थी। मां से विवाद करने के साथ हमें (दोनों बेटियों सुप्रिया और खुशी) भी अपशब्द कहे।
विज्ञापन

सुप्रिया के अनुसार समझाने पर पिता दूसरे कमरे में चले गए। इस बीच मां को चक्कर आ गया और वह कमरे में पड़े तखत पर लेट गईं। सुप्रिया बहन के साथ बाहर छप्पर के नीचे बैठ गई। कुछ देर में पिता बाहर निकले और पूछा मम्मी कहां है। उसने (सुप्रिया) कह दिया क्या करना है। इस पर पिता अंदर चले गए, पांच मिनट बाद अंदर से तेज धमाके की आवाज आने पर सुप्रिया भी अंदर गई। ज्ञानचंद्र बाहर निकल रहा था, सुप्रिया कमरे में पहुंची तो मां तखत पर लहूलुहान पड़ी थी। उसकी गर्दन व पीठ पर फावड़े से वार किए गए थे। बेटियों की चीखपुकार पर आसपास के लोग पहुंच गए। कामिनी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को कमरे में खून से सना फावड़ा रखा मिला। थानाध्यक्ष ने बेटियों से वारदात की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के बेटों और मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

सिलाई करके घर चलाती थी कामिनी
कामिनी पांच बेटियां और दो बेटे हैं। तीन बेटियों शोभा, दिव्या और संध्या की शादी हो चुकी है। बेटे संजय और मोहित राजस्थान के कोटा मेें रहकर मजदूरी करते हैं। सुप्रिया ने बताया कि पिता नशे की हालत में दोनों बहनों से अक्सर अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। मां सिलाई करके घर का खर्च चलाती थी। पिता अपनी कमाई शराब में खर्च कर देते थे और मां से रुपये मांगते रहते थे। इसी बात पर मां और पिता में झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed