{"_id":"6716cfe3f97e9489890e4f94","slug":"wife-did-not-come-on-karva-chauth-dj-operator-swallowed-poison-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104232-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: करवाचौथ पर नहीं आईं पत्नी, डीजे संचालक ने निगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: करवाचौथ पर नहीं आईं पत्नी, डीजे संचालक ने निगला जहर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। करवाचौथ पर मायके से पत्नी न आई, तो डीजे संचालक ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद सुधार होने पर उसने बताया कि फोन पर सास ने भी गाली-गलौज की थी। इसी गुस्से में उसने यह कदम उठाया।
मैनपुरी के भोगांव थाने के गांव मालपुर सुल्तानगंज निवासी विमलेश राजपूत (26) को रविवार रात जहर खाने के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर उसने बताया कि वह मऊदरवाजा थाने के नगला खैरबंद में किराये के मकान में रहकर डीजे का काम करता है। उसके तीन माह की बेटी है।
दो माह पहले पत्नी मायके चली गईं। उसकी मां बीमार रहती है। करवाचौच पर कई बार पत्नी को फोन करके घर आने की बात कही, मगर वह नहीं आई। शाम को उसकी सास ने फोन पर गाली गलौज कर दी। इससे गुस्सा करके घर में रखा जहर निगल लिया। उसने बताया कि उसकी लव मैरिज हुई है। पत्नी को वह कभी भी बुरा भला नहीं कहता। देर रात हालत में सुधार होने पर वह घर चला गया।