फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Why didn't you guys take me with you...

Farrukhabad News: मुझे अपने साथ क्यों नहीं ले गए तुम लोग.....

Wed, 21 Aug 2024 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Why didn't you guys take me with you...
फर्रुखाबाद। धर्मयात्रा जाते वक्त हादसे में चार लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। गोविंद की पत्नी बदहवास है। वह कह रही कि मुझे क्यों नहीं अपने साथ ले गए तुम लोग। उसकी गोद में मात्र डेढ़ साल की बेटी है। बड़े भाई के तीन और छोटे भाई के दो बच्चों के भविष्य को लेकर हर किसी की आंखें नम हैं। अस्पताल के वार्डबॉय ने बड़े भाई अनिल को सूचना दी थी।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद घायल मनोज के साले मोनू को छतरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान ड्यूटी वार्डबॉय ने उससे मोबाइल नंबर पूछा। मोनू ने बड़े भाई अनिल का नंबर बता दिया। अनिल के पास सबसे पहला फोन वार्डबॉय का आया। उसने हादसे की जानकारी दी, तो अनिल सन्न रह गए। हादसा बड़ा होने की वजह से इन्होंने परिजनों को बताया। इस पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोविंद की पत्नी रचना, आठ साल का बेटा राघव और डेढ़ साल की बेटी देवकी है। पत्नी को जैसे ही हादसे की भनक लगी, तो वह दहाड़े मारकर बेहोश हो गई। वह रो-रो कर कह रही कि मुझे भी अपने साथ ले चलते, तो यह दिन देखने को नहीं मिलता। अब किसके सहारे जीवन कटेगा।
विज्ञापन

मनोज अपने भाई अनिल व भोले के साथ रेलवे क्रासिंग पर सैलून की दुकान चलाते हैं। गोविंद बेकरी का अच्छा कारीगर है। मनोज व भोलू उर्फ अवनीश गांव के बाहर मकान बनवाकर रह रहे हैं, जबकि गोविंद और अनिल पुराने मकान में ही रहते हैं। गोविंद भी गांव के बाहर मकान बनवाने की तैयारी में लगा था। सूचना पर नायब तहसीलदार सृजन कुमार, अनवर हुसैन राजस्व कर्मियों संग घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीण दोनों भाइयों को बेहद अच्छा बताकर याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed