फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   While moving the postal worker death

डाक ले जाते समय कर्मचारी की मौत

Mon, 21 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 21 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
While moving the postal worker death

फर्रुखाबाद। सिंचाई विभाग मैनपुरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सरकारी डाक कानपुर ले जाते समय सोमवार की सुबह कालिंदी ट्रेन के डिब्बे में मौत हो गई। फतहेगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने कर्मचारी के शव को लोहिया अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम न होने के कारण कर्मचारी की मौत का कारण नहीं खुल सका।

विज्ञापन


मैनपुरी जिला एवं थाना क्षेत्र के मोहल्ला भोला बाजार निवासी मानसिंह (57) सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वह कालिंदी ट्रेन से डाक लेकर कानपुर जा रहा था। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर मान सिंह के ट्रेन के डिब्बे में पड़े होने की सूचना पर जीआरपी ने एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक की पत्नी कुसुमा देवी, अपने पुत्र अवधेश, धीरेंद्र व परिवार के अन्य लोगों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचीं। पोस्टमार्टम न होने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed