फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   When the police beat, the electricians stopped the supply

पुलिस ने पीटा तो बिजली कर्मियों ने बंद कद दी आपूर्ति

Tue, 05 Oct 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
When the police beat, the electricians stopped the supply
कमालगंज थाने में खड़े बिजली कर्मचारी व संविदा लाइनमैन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। फाल्ट होने पर कमालगंज उपकेंद्र जा रहे संविदा लाइनमैन को गश्ती सिपाहियों ने पीट दिया और चोरी में जेल भेजने की धमकी दी। इसके विरोध में सोमवार सुबह उपकेंद्र के बिजली कर्मचारियों ने कस्बे समेत पांचों फीडरों की आपूर्ति ठप कर हड़ताल की घोषणा कर दी और थाने में तहरीर लेकर पहुंचे। वहां सिपाहियों के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया और छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन

कमालगंज कस्बे की बिजली आपूर्ति सोमवार रात करीब 10 बजे ठप हो गई। सूचना मिलने पर कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी संविदा लाइनमैन अतुल राजपूत बाइक से महरूपुर राबी गांव के पास बने उपकेंद्र जा रहा था। वह गंगागली पुलिया पर दूसरे लाइनमैन असलम का इंतजार करने लगा। इसी बीच बाइक से पहुंचे दो सिपाहियों ने अतुल से पूछताछ की। उसने खुद को लाइनमैन बताकर उपकेंद्र जाने की जानकारी दी। आरोप है कि चोरी के इरादे से खड़े होने का आरोप लगाकर सिपाहियों ने अतुल को पीट दिया। इसी बीच असलम पहुंच गया। अतुल ने पिटाई की सूचना विभाग के अन्य साथियों को दी। सिपाहियों के जाने के बाद दोनों लाइनमैनों ने रात में ही फाल्ट ठीक करके आपूर्ति शुरू करा दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित बिल संग्रह केंद्र पर लाइनमैन अतुल, असलम, कंचन प्रकाश, अरविंद आदि एकत्र हुए और हड़ताल की घोषणा कर दी। बिजली कर्मियों ने सुबह सात बजे कस्बे समेत सभी पांच फीडरों से जुड़े 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। दोपहर 12 बजे अवर अभियंता रंगलाल पाल ने लाइनमैन से घटना की जानकारी ली। इसके बाद तहरीर लेकर थाने गए। वहां एसडीओ रामप्रवेश भी पहुंच गए। बिजली कर्मियों ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने चोरी के मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने कोई मुकदमा दर्ज न करने का आश्वासन दिया। मारपीट करने वाले सिपाहियों ने लाइनमैन से माफी मांगी। इसके बाद समझौता हो गया। इसके बाद लाइनमैन काम पर लौट गए। दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। हड़ताल से करीब छह घंटे आपूर्ति ठप रही। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अवर अभियंता रंगलाल पाल ने बताया कि ब्रेक डाउन से कस्बे की आपूर्ति बंद हुई थी। अन्य चार फीडर चालू रहे।
संगठन नेताओं ने दिए ज्ञापन
कमालगंज में संविदा लाइनमैन से मारपीट की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के नेताओं ने शमसाबाद व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र पर धरने की घोषणा कर दी। इस पर दोनों उपकेंद्रों पर पुलिस तैनात कर दी गई। धरना देने की बजाय संगठन के अध्यक्ष रामकिशन, महामंत्री विष्णु सिंह ने अधीक्षण अभियंता, डीएम, एसपी कार्यालय और फतेहगढ़ कोतवाली में ज्ञापन दिया।

रातभर गुल रही 200 गांवों की बिजली
नवाबगंज। नवाबगंज व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से रात भर 200 गांवों की बिजली गुल रही। सोमवार रात करीब सवा 10 बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे दोनों विद्युत उपकेंद्र बंद हो गए। नवाबगंज उपकेंद्र से करीब 110 गांव और हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब 90 गांवों को बिजली दी जाती है। इन सभी गांवों की सोमवार रात सवा 10 से सुबह पांच बजे तक बिजली बंद रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed