फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Welcome to visit Ganga amrit kumbh awakening

गंगा अमृत कुंभ जागरण यात्रा का स्वागत

Sat, 03 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Welcome to visit Ganga amrit kumbh awakening
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गौमुख से चलकर गंगासागर जा रही गंगा
विज्ञापन
अमृत कुंभ जनजागरण यात्रा का नगरवासियों ने स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रहे शांतिकुंज के सदस्यों ने लोगों से गंगा को अविरल और स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गंगा अमृत कुंभ जनजागरण यात्रा के नगर में पहुंचने पर गायत्री धाम शिवाला भवन में लोगों ने आरती उतार कर गंगा कुंभ का स्वागत किया। यात्रा के साथ आए अंचल प्रभारी ओमपाल शर्मा, टोली नायक आरएन व्यास व नायक ज्वाला प्रसाद ज्ञानी ने बताया कि निर्मल गंगा जन अभियान के तीसरे चरण में यात्रा की शुरुआत 21 सितंबर से की गई है।

इसके तहत समर्पित कार्यकर्ता पदयात्रा कर गंगा के दोनों तटों के आस पास रहने वालों को गंगा को स्वच्छ रखने और उसकी व्यवस्था की जानकारी गोष्ठियों के माध्यम से दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य गंगा को अविरल रखने के लिए सफाई पर ध्यान देना है। यात्रियों ने  नगरवासियों से अभियान में सहयोग की अपील की।

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल, डा. शरद गंगवार, उमेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, अमित सेठा, शरीफ खां, रियाजुद्दीन, फैशर खां, मुख्तयार खां, नरेद्र गुप्ता, नवीन रस्तोगी, सुधाकर दुबे, सरिता दुबे, शिवकुमार चौरसिया, गोविंद सिंह, रामेंद्र गुप्ता, देवेेंद्र गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed