{"_id":"6834b0c57a24d0f3ba05165b","slug":"weightlifting-building-started-in-the-stadium-after-three-years-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-124713-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन साल बाद शुरू हुआ स्टेडियम में बना भारोत्तोलन भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन साल बाद शुरू हुआ स्टेडियम में बना भारोत्तोलन भवन
Mon, 26 May 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 26 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में बने भारोत्तोलन भवन में व्यायाम करते जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी।
- फोटो : स्टेडियम में बने भारोत्तोलन भवन में व्यायाम करते जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी।
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में बने भारोत्तोलन भवन का सोमवार को सदर विधायक व जिलाधिकारी ने लोकार्पण किया। अतिथियों ने जिम में रखे उपकरण देखे व उनका प्रयोग भी किया। इस दौरान स्टेडियम परिसर में पौधारोपण के साथ ही 30 खिलाड़ियों को खेल किट का वितरण भी किया।
वर्ष 2019 में खेल निदेशालय ने स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फर्रुखाबाद के उच्चीकरण के लिए 5.14 करोड़ का बजट मंजूर किया था। इसके तहत स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन हॉल, वॉलीबॉल मैदान के साथ ही अन्य निर्माण कार्य हुए थे। उच्चीकृत स्टेडियम वर्ष 2022 में जिला खेल विभाग को हैंडओवर भी कर दिया था, लेकिन भारोत्तोलन भवन का लोकार्पण नहीं किया जा सका था।
सोमवार को सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर भारोत्तोलन भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने जिम का निरीक्षण करते हुए उपकरण देखे। सदर विधायक व डीएम ने कुछ देर व्यायाम करते हुए उपकरणों का प्रयोग भी किया। इस दौरान डीएम ने खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 30 खिलाड़ियों को खेल किट बांटी। इसके बाद खिलाड़ियों ने स्टेडियम में 50 पौधे रोपे।
विज्ञापन
सदर विधायक ने कहा कि अत्याधुनिक जिम के संचालित होने से युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, अंजुम दुबे, लक्ष्मण टंडन, अवनींद्र कुमार, सुशांत गुप्ता, सत्यम मिश्रा व मनोज कुमार आदि रहे।