फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water cooler bad, water is not clean in the pot

वाटर कूलर खराब, टोटी में पानी साफ नहीं

Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Water cooler bad, water is not clean in the pot
रोडवेज बस स्टैंड पर खराब पड़े वाटर कूलर को निहारता यात्री। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गर्मी में यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। वाटर कूलर खराब पड़ा है। टोटियों में पानी साफ नहीं आता है। इससे यात्रियों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए लोग पहले जगह-जगह प्याऊ लगाते थे, ताकि लोग ठंडा पानी पीकर प्यास बुझा सकें और वह पुण्य कमा सकें। पर अब यह सब शहर से गायब नजर आ रहा है। यदि आपको शहर में प्यास लगती है तो ठूंठ हैंडपंप और खराब वाटर कूलर चिढ़ाते नजर आएंगे। पांच रुपये खर्च करने के बाद ही आप पाउच लेकर अपना गला कुछ तर कर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस स्टैंड की हालत भी ठीक नहीं है। यहां प्रतिदिन विभिन्न जनपदों के दस हजार से अधिक यात्री पहुंचते हैं। इस गर्मी में उनकी सूखती हलक को तर करने के लिए ठंडे पानी का इंतजाम नहीं है। यहां यात्रियों के लिए वर्ष 2011 में तत्कालीन सदर विधायक अनंत मिश्रा ने अपनी निधि से आरओ प्लांट लगाया था, पर वह कुछ दिन ही चला और पानी बेचने वालों के हावी होने के चलते वह ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बस स्टैंड भवन में लगा वाटर कूलर खराब पड़ा है। उसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। बस स्टैंड परिसर में एक भी हैंडपंप नहीं है। इससे यात्रियों को ठंडा पानी पीने के लिए वहां बने प्राइवेट कंपनी के काउंटर से खरीदना ही पड़ता है। टंकी से टोटियों में जो पानी आता है, वह साफ नहीं है। इससे मजबूर यात्री वहां पैसे खर्च ही अपनी प्यास बुझाते हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला लोकोरोड निवासी कुलदीप रविवार को शमसाबाद के क्षेत्र रोशनाबाद बस से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस अड्डा पर वाटर कूलर नहीं है। टोटी में पानी साफ नहीं आ रहा है। इससे प्यास लगने रुपये खर्च कर पानी पीया।

शहर के कादरीगंट निवासी जसराम सिंह रविवार को एटा जाने के लिए रोडवेज बस अड्डा पहुंचे थे। वह बस का इंजजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्यास लगने पर वह पांच रुपये में पानी के दो पाउच खरीद कर लाए। पानी की व्यवस्था करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed