{"_id":"586fcfd54f1c1b3b3d1583b7","slug":"watch-towers-will-look-at-five-of-the-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वॉच टावरों से मेला पर रहेगी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वॉच टावरों से मेला पर रहेगी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में दुकानों का आवंटन करवाने आए दुकानदारों की लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला रामनगरिया में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। अराजकतत्वों पर निगरानी के लिए पांच वॉच टावरों को बनाया जाएगा। इसके साथ चार घुड़सवार पुलिस भी सुरक्षा का जायजा लेगी। मेला के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया है।
12 जनवरी से शुरू होने वाले मेला रामनगरिया में आसपास के कई जिलों के भी श्रद्धालु यहां आकर कल्पवास करते हैं। मेला में किसी प्रकार की श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
शहर कोतवाली से एक दरोगा, 10 सिपाही, 1 महिला सिपाही, कोतवाली फतेहगढ़ से एक दरोगा, पांच सिपाही, एक महिला सिपाही, मऊदरवाजा थाने से एक दरोगा, पांच सिपाही, एक महिला सिपाही, कमालगंज थाने से एक दरोगा, पांच सिपाही, एक महिला सिपाही, जहानगंज थाने से एक दरोगा, पांच सिपाही, एक महिला सिपाही, नवाबगंज थाने से पांच सिपाही, एक महिला सिपाही, अमृतपुर से चार सिपाही, राजेपुर से एक दरोगा, पांच सिपाही, महिला थाने से पांच महिला सिपाही, पुलिस लाइन से चार दरोगा को तैनात किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही कानपुर रेंज से मेला की सुरक्षा के लिए 100 सिपाही, 15 दरोगा, 18 महिला सिपाही, 6 ट्रैफिक सिपाही के अलावा चार घुड़सवार लगाए जाएंगे। एक एपी गार्द को भी तैनात किया गया। मेला की सुरक्षा के लिए पांच वॉच टावरों को बनाया जा रहा है।
मेला में पांच चौकियां बनाई जाएंगी। शोहदों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस वाले भी तैनात रहेंगे। शुक्रवार को एएसपी अशोक कुमार और सीओ सिटी आलोक सिंह ने मेला पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने जहां-जहां बैरियर लगेंगे उन स्थानों को देखा। इसके अलावा पांच चौकियों के स्थान भी देखे।
मेले में जाम के दौरान कोई जाम न लग सके, इसके लिए चार बैरियर बनाए गए। इनमें एक चाचूपुर, दूसरा पराग डेयरी निकट, तीसरा नौगवां कैंट और चौथा मसेनी चौराहा पर बैरियर बनाया जाएगा।