{"_id":"5de6b2d68ebc3e547e047845","slug":"visra-report-farrukhabad-news-knp5299098112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसरा जांच रिपोर्ट में लापरवही बर्दास्त नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसरा जांच रिपोर्ट में लापरवही बर्दास्त नहीं होगी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में इस साल लंबित 49 विसरा जांच की रिपोर्ट को लेकर एसपी ने लापरवाह विवेचकों पर शिकंजा कस दिया है। मामलों को चिह्नित करके कार्रवाई भी की जाएगी। आखिर लापरवाही विवेचक स्तर से हुई है या और कोई कारण है। गठित कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद वह कार्रवाई संभव होगी।
एसपी डॉ. अनिल मिश्रा का कहना है कि जिले में जनवरी से अब तक 49 विसरों को मृत्यु का कारण के स्प्ष्ट न होने की स्थिति में सुरक्षित किया गया था। इनमें कई लावारिस व कुछ बंदियों के विसरे हैं। कार्रवाई के लिए परिजनों व अन्य लोगों की ओर कोई पहल नहीं की गई। ऐसे विसरे भी थानों में रखे हुए हैं। कुछ गंभीर प्रकरण से जुड़े विसरे भी थानों के मालखाने में रखे हैं। उन मामलों में विवेचक की ओर से क्या लापरवाही बरती गई है। इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी उन सभी प्रकरणों में गंभीरता से जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद विवेचक पर कार्रवाई की जाएगी।
ऐसा भी हो सकता है कि विसरे की रिपोर्ट के लिए विवेचक ने रिमाइंडर भेजे हो और विधि विज्ञान प्रयोगशाला से उसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई हो। ऐसे प्रकरणों में विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्राचार करके लापरवाही को लेकर शिकायत की जाएगी।