{"_id":"5ffdddf98ebc3e30ce231981","slug":"violent-winds-shook-life-affected-farrukhabad-news-knp6055782197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं से कांपे हाड़, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं से कांपे हाड़, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
ठंड से बचने को शहर के घुमना पर आग ताप रहा परिवार।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फीली हवाओं से कांपे हाड़, जनजीवन प्रभावित
फर्रुखाबाद। बादल, कोहरा और तेज बर्फीली हवाओं से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से मंगलवार को जनजीवन प्रभावित हो गया। बाजारों में दुकानों पर ग्राहक नहीं दिखे। दुकानदार आग के पास बैठे हाथ तापते रहे। बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई जबकि लोहिया अस्पताल में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। सूरज ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
मंगलवार सुबह से बादल और घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं ने जनजीवन काफी प्रभावित किया। घरों से कामकाजी लोग ही निकले। अधिकांश लोग काफी देर से उठे और आग के पास अथवा रजाई में ही दुबके रहे। कोहरा तेज होने से वाहन भी काफी धीमी गति से लाइट जलाकर चलते दिखे। इससे लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक ठिठुरन से बेहाल रहे। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या तेजी से घट गई। एआरएम आरसी यादव ने बताया कि नवंबर में 18 लाख प्रतिदिन की आय अब सात लाख पर आ गई है। काफी नुकसान हो रहा है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 350 मरीज पहुंचे। इनमें से 250 मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और कुत्ता काटने के थे। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया, बच्चों, बुजुर्गों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। गुनगुना पानी पीना काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को अचानक मौसम बिगड़ गया। दोपहर साढ़े 12 बजे सूर्यदेव दिखे, मगर हवा में वही गलन कायम रही। इंसानों के साथ पशु-पक्षियों पर भी सर्दी का असर दिखा। अलाव के पास मनुष्यों के साथ पशु भी बैठे दिखे।