फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers demonstrated against cancellation of 380 leases

380 पट्टे निरस्त होने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against cancellation of 380 leases
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते गांव अमेठी कोहना की महिलाएं व पुरुष। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव अमेठी कोहना में कटरी की भूमि के पिछले वर्ष 380 पट्टे निरस्त करने के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तत्कालीन अधिकारियों पर भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर पुन: कब्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बढ़पुर ब्लाक के गांव अमेठी कोहना में पिछले वर्ष एसडीएम की जांच के बाद तत्कालीन डीएम ने 380 ग्रामीणों के पट्टे निरस्त कर दिए थे। इसके विरोध में जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1992 में नसबंदी कराने वालों को सरकार ने 10-10 बीघा पट्टा दिया था, जबकि अन्य गरीबों को पांच-पांच बीघा पट्टा दिया गया था।
विज्ञापन

इसकी भूमिधरी चढ़ने के साथ उन लोगों के किसान क्रेडिट कार्ड भी बनाए गए। कई ग्रामीणों ने भूमि पर एक-एक लाख रुपये ऋण भी ले रखा है। पट्टा निरस्त किए जाने से भूमाफिया काबिज हो रहे हैं। इससे उन लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम संजय कुमार सिंह को सौंपा। इसमें अधिकारियों पर 11 भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने पट्टे की भूमि पुन: उन लोगों के नाम दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही कहा कि दबंगों द्वारा उस भूमि पर बोई गई फसल वह लोग काटेंगे, इस दौरान कोई अनहोनी घटना होने पर प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। लालसिंह, रामचंद्र, रामवती, शिवाजी, नन्हेलाल, मेघनाद भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed