फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager found unconscious at railway station, admitted

Farrukhabad News: रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिला ग्रामीण, भर्ती

Tue, 07 Mar 2023 07:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:56 AM IST
विज्ञापन
Villager found unconscious at railway station, admitted
फर्रुखाबाद। शुकरुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरा एक ग्रामीण बेहोश हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कासगंज के थाना पटियाली गांव नगला कटीला निवासी प्रेम सिंह (50) को कई दिन से बुखार आ रहा है। वे फतेहगढ़ के राजा नगला में मामा की ससुराल में गमी उठाने आ रहे थे। सोमवार सुबह ट्रेन शुकरुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो वह पानी पीने के लिए उतर गए। प्लेटफार्म पर ही वे बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उन्होंने मामले की जानकारी दी। प्रेम सिंह ने बताया कि उन्हें घर का कोई नंबर नहीं पता है। घर में कोई दूसरा न होने की वजह से मजबूरी में गमी उठाने जाना पड़ा। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed