{"_id":"62191a736850b104e9231d45","slug":"village-police-sucide-farrukhabad-news-knp682589896","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति के शव आते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति के शव आते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
अमृतपुर। सोनीपत में दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही।
थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर पश्चिमी के निवासी अशोक कुमार का 30 वर्षीय पुत्र अमन अपनी पत्नी कालिंदी के साथ सोनीपत के मोहल्ला कुंडली मे किराए पर रहकर प्लंबर का काम करता था। पति व पत्नी में आए दिन किसी
न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। बुधवार को अमन काम करने चला गया था। खाना खाने दोपहर कमरे पर पहुंचा तो पत्नी कालिंदी का शव फंदे पर लटका पाया। अमन ने फंदे से पत्नी के शव को उताकर नीचे रखा और
विज्ञापन
उसके बाद खुद फंदा लगा कर आत्माहत्या कर ली। शुक्रवार सुबह 4 बजे दोनों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। अमन की मां गुड्डी देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। वह कभी पुत्र को देखती तो कभी बहू को देखकर मूर्छित
हो कर गिर जाती थीं। अमन व रामवीर दो भाई व दो बहनो में सबसे बड़ा था। अमन के ढाई साल की पुत्री अंशिका है। पिता खेती करते हैं।