{"_id":"6a4bf6e36dda62e7510d9794","slug":"village-heads-husband-two-sons-and-others-injured-in-an-attack-involving-gunfire-stone-pelting-and-assaults-with-sticks-and-clubs-farrukhabad-news-c-12-1-jhs1008-1579298-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फायरिंग, पथराव व लाठी-डंडों से हमले में दो पुत्रों समेत प्रधान के पति व अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फायरिंग, पथराव व लाठी-डंडों से हमले में दो पुत्रों समेत प्रधान के पति व अन्य घायल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली की ग्राम पंचायत निसाई में दस बिस्वा सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने गए निसाई की प्रधान के पति पर पड़ोसी गांव के प्रधान व 100 से अधिक समर्थकों ने हमला बोल दिया। पथराव, लाठी-डंडों व ताबड़तोड़ फायरिंग में प्रधान के पति, दो पुत्र समेत सात लोग घायल हो गए। जहानगंज क्षेत्र के एक राहगीर के पैर में भी गोली लगी है। तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। घटनास्थल से पिस्टल के छह खोखे, एक कारतूस भरी मैग्जीन बरामद हुई है।
गत वर्ष विवाद के बाद निसाई की 10 बिस्वा जमीन को लेखपाल ने प्रधान गीता देवी की सुपुर्दगी में दिया था। उस जमीन पर पड़ोसी गांव मुड़गांव के प्रधान राम नारायण सिंह कई दिन से कब्जे का प्रयास कर रहे थे। प्रधान गीता देवी और उनके पति सुरेंद्र सिंह ने रविवार को इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मुड़गांव के करीब 100 लोग इकट्ठे होकर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। निसाई की प्रधान गीता देवी के पति सुरेंद्र भी अपनी कार से चालक के साथ मौके पर पहुंचे। कार रुकते ही भीड़ ने लाठी-डंडाें, पत्थरों से हमला बोल दिया। प्रधान के पुत्र और परिजन पहुंचे तो पहले से तैयार मुड़गांव के प्रधान पक्ष ने तमंचों, पिस्टल व रिवाल्वर से फायरिंग कर दी।
प्रधान के पति सतेंद्र सिंह (55), पुत्र अभय प्रताप सिंह (22) व अमन प्रताप सिंह (25), छोटा भाई मनोज सिंह (45), परिवार के रवि (18), अतुल (20) और जहानगंज थाने के गांव रतनपुर निवासी राहगीर अतुल (22) घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। घायलों में प्रधान के पति को कानपुर रेफर किया गया है, जबकि उनके एक पुत्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। घायल प्रधान के पुत्र ने फोन पर कोतवाली प्रभारी को सूचना दी, तो उन्होंने बाहर होने की बात कही।
विज्ञापन
एएसपी गिरीश कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, एसडीएम सदर गजराज सिंह, शमसाबाद, नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल व दोनों प्रधानों के घरों के आसपास पीएसी तैनात की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।