फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Village drowning in river

नदी में डूबकर ग्रामीण की मौत

Thu, 09 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Thu, 09 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Village drowning in river
रोते बिलखते रामविलास के परिजन। - फोटो : amarujala
घास काटते समय मिर्गी आने से अधेड़ काली नदी में गिर गया। इससे इसकी पानी में डूब कर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को बुधवार देर रात ग्रामीणों ने नदी से निकाल लिया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी पूर्व प्रधान रनवीर पाल ने बताया कि उनका चचेरा भाई रामविलास पाल (42) बुधवार सुबह घास काटने के लिए काली नदी किनारे खेतों पर गया था।
विज्ञापन


शाम तक जब रामविलास घर नही लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे वहां घास की गठरी और उसका स्वेटर रखा था। पास में ही नदी तक घिसटने के निशान मिले। इसकी सूचना परिजनों ने गांव में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नदी में लग्घी डालकर देखा तो किसी चीज का अहसास हुआ। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बुधवार रात लगभग 11 बजे  ग्रामीणों ने जैसे तैसे बाहर निकाला। शव को घर ले आए। रनवीर ने बताया रामविलास के पांच लड़कियां और एक लड़का है।

इसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है।  उन्होंने बताया कि रामविलास को मिर्गी की बीमारी थी। मिर्गी आने के दौरान नदी में गिरने से मौत का कयास लगाया जा रहा है।


परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। दरोगा केदार सिंह ने बताया पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed