फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vigilance increased in the district to control the new Corona virus

नये कोरोना वायरस पर नियंत्रण को जिले में सतर्कता बढ़ी

Thu, 31 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Vigilance increased in the district to control the new Corona virus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस की रफ्तार अभी कुछ थमी ही थी कि अब नए वायरस की दस्तक ने खौफ बढ़ा दिया है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि विदेश से आने वालों की शासन से सूची भेजी जा रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक नए वायरस से संक्रमित मरीज जिले में नहीं मिला है।
नया कोरोना वायरस इससे अधिक खतरनाक है। यूके में पैदा वायरस के नए रूप को लेकर शासन के निर्देश पर जिले में भी सतर्कता बढ़ी है। विदेश से आने वाले हर यात्री पर स्वास्थ्य विभाग की नजर है। गत सप्ताह अमेरिका से लौटने वाली आवास विकास निवासी छात्रा(25) व एक युवक(30) की कोरोना जांच की गई थी। हालांकि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव निकली। इसके बाद भी दोनों अभी होम क्वारंटीन हैं। वह स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। विदेश से आने वालों की शासन से जिला मुख्यालय पर सूची भेजी जाती है। उनकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी तैयार रहती हैं। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.राजीव शाक्य ने बताया कि विदेश से लौटने वालों की कोरोना जांच कराने के साथ निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

युवक कोरोना की चपेट में
फर्रुखाबाद। जनपद में गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में एक की संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। खुदागंज निवासी 18 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आ गया है। जिले में अब तक 4597 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4456 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 83 मरीज जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 56 केस एक्टिव हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed