फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of City Magistrate's office clerk accepting a bribe goes viral; suspension certain.

Farrukhabad News: सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के लिपिक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबन तय

Wed, 24 Jun 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Video of City Magistrate's office clerk accepting a bribe goes viral; suspension certain.
फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात लिपिक का अधिवक्ता से रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया। जिलाधिकारी ने लिपिक को निलंबित करने के आदेश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने लिपिक के निलंंबन की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन


कचहरी के अधिवक्ता आजम जमा खां ने जिलाधिकारी से बुधवार को शिकायत की कि 23 जून की शाम चार बजे वह एक पत्रावली का अवलोकन करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में मुआयना करने गए। लिपिक शिवशंकर ने कहा कि बिना खर्चा दिए पत्रावली का अवलोकन नहीं हो पाएगा। लिपिक की मांग पर उन्होंने रिश्वत के 500 रुपये दे दिए। इसका वीडियो भी उपलब्ध है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया के लिपिक अपने कार्यालय में दलाल व हिस्ट्रीशीटर को बैठाता है। फाइलों से छेड़छाड़ भी की जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी को रिश्वत लेते हुए वीडियो भी उपलब्ध कराई है। जिलाधिकारी डाॅ. अंकुर लाठर ने बताया कि वीडियो में प्रथम दृष्टया रिश्वत लेने की बात सही प्रतीत होती है। लिपिक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बताया कि चकबंदी विभाग का लिपिक उनके कार्यालय से संबद्ध था। उन्होंने लिपिक शिवशंकर के निलंबन की संस्तुति कर एसओसी को भेज दी है। एसओसी द्वारा लिपिक को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed