फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vicious injured due to shot in encounter, fellow absconding

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर घायल, साथी फरार

Fri, 26 Jun 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vicious injured due to shot in encounter, fellow absconding
घटना के बाद आरोपी को ले जाते एसओजी के जवान। - फोटो : FARRUKHABAD
मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर घायल, साथी फरार
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। फतेहगढ़ में डीआईओएस के कर्मचारी से लूट का प्रयास व ठंडी सड़क के पेट्रोल पंप से बीज व्यापारी से दो लाख की टप्पेबाजी करने वाले शातिर को एसओजी व मोहम्मदाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। वहीं उसका साथी भाग गया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम व मोहम्मदाबाद कोतवाल राकेश कुमार को शुक्रवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश धीरपुर के पास खड़े हैं। इस पर एसओजी व कोतवाली पुलिस ने जाकर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में गांव धीरपुर से कुछ दूरी पर स्थित एफसीआई गोदाम के पास से जनपद मुरादाबाद की न्यू आदर्श कालोनी निवासी सुनील पुत्र कल्लू पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे एक तमंचा, दो कारतूस, टप्पेबाजी में प्रयुक्त बाइक व साठ हजार रुपये बरामद किए हैं। उसका साथी न्यू आदर्श कालोनी निवासी मनोज पुत्र मनोहर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि इसी बदमाश ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बरगदियाघाट निवासी डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी अनिल दीक्षित से 17 जून को लूट का प्रयास किया था। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी बीज व्यापारी सुखराम शाक्य के स्कूटर की डिकी से 20 जून को दो लाख रुपये भी इन्हीं दोनों ने पार कर दिए थे।
सुनील पर पांच जनपदों में दर्ज हैं 25 मुकदमे
फर्रुखाबाद। जनपद मुरादाबाद की न्यू आदर्श कालोनी निवासी शातिर सुुनील के खिलाफ कन्नौज, सहारनपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, आगरा में 25 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर लूट व जानलेवा हमले के मामले हैं।

अन्य जनपदों में भी सुनील का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। एक वर्ष पहले सहारनपुर में एसएसपी दिनेश कुमार पी के कार्यकाल में सुनील लूट के मामले में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था। उस दौरान भी उसके पैर में गोली लगी थी। फरार हुए मनोज के खिलाफ भी बीस से अधिक मुकदमे इन्हीं जनपदों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed