{"_id":"68ffbeaff474fe68b30794e8","slug":"vhp-officials-enraged-by-report-on-organization-minister-protest-at-police-stationvhp-officials-enraged-by-report-on-organization-minister-protest-at-police-station-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131869-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विहिप के संगठन मंत्री पर रिपोर्ट से भड़के पदाधिकारी, थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विहिप के संगठन मंत्री पर रिपोर्ट से भड़के पदाधिकारी, थाने में प्रदर्शन
Tue, 28 Oct 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 31 शमसाबाद थाने में बैठे विहिप पदाधिकारियों को समझाती पुलिस। संवाद
- फोटो : संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया बदमाश। स्रोत पुलिस
शमसाबाद। विश्व हिंदू परिषद फतेहपुर के जिला संगठन मंत्री व उनके दो पुत्रों के खिलाफ मारपीट में दर्ज की गई रिपोर्ट से गुस्साए विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने थाने में धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव संतोषापुर में 24 अक्तूबर को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष से सनोज कुमार ने 12 व दूसरे पक्ष से रीता पाल निवासी तेजापुर ने पूर्व प्रधान सोनपाल और उनके दो पुत्रों अजय और अनिल समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पूर्व प्रधान सोनपाल विश्व हिंदू परिषद फतेहपुर के संगठन मंत्री हैं। इसी को लेकर सोमवार को फर्रुखाबाद के विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, संगठन मंत्री ऋषभ, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी, बजरंग दल के जिला संयोजक सुदीप कुमार, प्रखंड संयोजक आकाश कुमार आदि थाने पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रमेश सिंह के आने पर नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सही कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल से जो मोबाइल मिले हैं, उनकी सीडीआर निकलवाई जा रही है। (संवाद)