विहिप नेता को गोली मारने का मामला: प्रेम प्रसंग में हुई थी वारदात, तीन दिन पहले हुआ था विवाद, पढ़ें पूरा मामला
शमसाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते विश्व हिंदू परिषद के नेता को गोली मार दी गई थी। पीड़ित की मां ने मोहल्ले की ही एक युवती के पिता पर पुत्र को गोली मारने की आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में शमसाबाद थाना क्षेत्र में विहिप नेता को गोली मारने में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर विहिप नेता को छत पर पेट में गोली लगी थी। कस्बा के मोहल्ला सिकंदरपुर निवासी विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री गौतम सागर (25) के बुधवार दोपहर छत पर पेट में गोली लग गई थी।
परिजनों ने घायल गौतम को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर गौतम को डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। गौतम की मां ने मोहल्ले की ही एक युवती के पिता पर पुत्र को गोली मारने की आरोप लगाया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विहिप नेता का युवती से काफी समय से प्रेम प्रंसग चल रहा था। चार दिन पहले इसको लेकर विवाद हुआ था। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ कायमगंज सोहराब आलम के निर्देश पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बता दें कि शमसाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते विश्व हिंदू परिषद के नेता (बलोपासना प्रमुख) को गोली मार दी गई थी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले सीएचसी फिर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल की मां ने एक लड़की के पिता पर गोली मारने का आरोप लगाया था।
मोहल्ला सिकंदरपुर निवासी कर्मपाल जाटव विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र गौतम सागर उर्फ विक्की बलोपासना प्रमुख है। वह बुधवार दोपहर बाद अपने मकान की छत पर चढ़ा था। इसी समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर पहुंची मां और परिजनों ने युवक को लहूलुहान हालत में देखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। वहां से रेफर कर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट में गोली लगने से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन कानपुर लेकर चले गए। बताया जाता है कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।