{"_id":"6a5fbba33cb40c8e040b17e8","slug":"vehicles-crawled-for-two-hours-on-satanpur-mandi-road-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-145636-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सातनपुर मंडी रोड पर दो घंटे तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सातनपुर मंडी रोड पर दो घंटे तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल चौराहा से सातनपुर मंडी रोड पर मंगलवार दोपहर सड़क की बदहाल स्थिति और फुटपाथ पर खड़े ट्रकों के कारण करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में राहगीर और स्कूली वाहन दो घंटे तक फंसे रहे।
दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से गुंजन विहार कॉलोनी से सातनपुर के आगे हनुमान मंदिर तक लंबा जाम लग गया। एक ओर करीब 8.90 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य के चलते सड़क किनारे खोदाई हुई है, वहीं बारिश से हुए कीचड़ से वाहन सड़क से नीचे नहीं उतर सके। मंडी के पास फुटपाथ पर ट्रकों की मरम्मत होने से भी यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
तेज धूप में दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के कारण चौड़ीकरण कार्य फिलहाल रुका हुआ है। जल्द ही सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों को हटवाकर जाम की समस्या से राहत दिलाई जाएगी।