{"_id":"578a6d474f1c1b0f2013dcd3","slug":"vehicle-collision-killed-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
-बेटे की मौत की खबर पर दहाडे़ मार कर रोती मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममेरे भाई की मौत पर ननिहाल जा रहे बाइक सवार युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव निजामुददीनपुर निवासी इरशाद (35) पुत्र लड्डन शनिवार को बाइक से जिला एटा क्षेत्र के अलीगंज में अपने मामा अतीक के घर उनके पुत्र की मौत की सूचना मिलने पर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक इरशाद जब कटिया रोड स्थित नहर पुल चौराहे से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात चौपहिया वाहन की चपेट में आकर इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना थाना कंपिल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी में लेकर गई। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इरशाद हेलमेट नहीं पहने था। चिकित्सक ने बताया कि सिर में और चेहरे में चोट आने के चलते इरशाद की मौत हुई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इरशाद का शव देख परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन
उसकी मां नफीसा बेगम व पत्नी हुस्नआरा बिलख-बिलख कर रो रहे थे। परिजनों का करुण क्रंदन देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि मृतक छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के एक आठ साल का पुत्र समीर के अलावा तीन पुत्रियां विया, फरीन व नेहा हैं। ग्रामीणों का कहना था कि इरशाद मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।