{"_id":"60edcfdb8ebc3e8596089c36","slug":"vaccinated-farrukhabad-news-knp6400135164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में कैंप लगाकर टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस में कैंप लगाकर टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। नगर के गेस्ट हाउस भारतीय जनता पार्टी के संयोजन में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप में तमाम लोगों ने टीकाकरण कराया।
कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग जगह-जगह कैंप लगाकर टीकाकरण करा रहा है।
इसमें भाजपा संगठन मदद कर रहा है। इसके तहत मंगलवार को नगर के सीपी गेस्ट हाउस में टीकाकरण कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन करने के लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भी टीकाकरण कराया। कोरोना प्रतिरक्षण अधिकारी रामनरेश ने बताया कि करीब 20 टीके लग चुके हैं।
इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, चेयर मैन सुनील चक, चेतन तिवारी, अवनीश चतुर्वेदी, पिंटू राठौर, आलोक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व मुंसिफ कोर्ट के पास बार अध्यक्ष राघव शुक्ला, परम मिश्रा आदि व गल्ला मंडी चौराहे पर शिव सेना नगर प्रमुख मंसाराम गुप्ता, व्यापारी नेता उमेश गुप्ता आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। शमसाबाद क्षेत्र में भी स्वागत किया गया।