{"_id":"60ccd7a58ebc3e32a843c0e1","slug":"vaccinated-farrukhabad-news-knp6349995185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका लगवाने को जागरुक करें धर्मगुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीका लगवाने को जागरुक करें धर्मगुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मोहल्ला बाग कूंचा स्थित सुनहरी मस्जिद में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में हमें संक्रमण से हर हाल में बचना है। इसके लिए हर किसी को टीका लगवाना चाहिए। धर्म गुरु समाज के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूक करें।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा टीकाकरण में मुस्लिम समाज की कम भागीदारी हो रही है। मुस्लिम समाज किसी के बहकावे में न आए। हर किसी को सुरक्षित करना है। अपने परिवार के साथ टीकाकरण कराएं। पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि अभी हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव के दौरान गांव में भी संक्रमण फैल चुका है।
इसलिए गांव में भी टीका लगाने का अभियान चल रहा। इस मौके पर शिया धर्मगुरु मौलाना सदाकत हुसैन सेंथली, कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन, आदेश गुप्ता, नफीस हुसैन आदि मौजूद रहे।