{"_id":"582216504f1c1b342fb3897a","slug":"uri-rules-apart-in-the-presence-of-deepiaro","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ की मौजूदगी में उड़ी नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ की मौजूदगी में उड़ी नियमों की धज्जियां
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बढ़पुर ब्लाक में प्रधानपतियों को प्रशिक्षण देते डीपीआरओ व बीडीओ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी की मौजूदगी में महिला ग्राम प्रधानों के पति और पुत्रों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में बीडीओ ने प्रधान पतियों से कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने अंतिम दिन महिला प्रधान को ही साथ लाए। जिससे उन्हें 400 रुपये मानदेय दिया जा सके।
सोमवार को शुरू हुए प्रशिक्षण में डीपीआरओ ग्रीश चंद्र से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा था कि सोमवार को प्रशिक्षण का पहला दिन था मंगलवार से इस पर ध्यान दिया जाएगा। मंगलवार को बढ़पुर में दूसरे दिन शुरू हुए प्रशिक्षण में डीपीआरओ ग्रीश चन्द्र की मौजूदगी में अमेठी जदीद की ग्राम प्रधान नूरबानों की जगह उनके पति इदरीस ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कीरतपुर में सारिका कटियार की जगह उनके पति संजय कटियार प्रशिक्षण में मौजूद रहें।
निनौआ में बालकराम की जगह उनके पुत्र ऋषि कुमार ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया भाऊपुर की ग्राम प्रधान वीना के स्थान पर पति सुनील ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। रसीदपुर राजवती ग्राम प्रधान के पति द्धारिका प्रसाद प्रशिक्षण में मौजूद रहें। रामपुर ढपरपुर की ग्राम प्रधान अनीता के स्थान पर लाल सिंह अमेठी कोहना की विमला देवी के स्थान पर देवेंद्र सिंह मौजूद रहें।
विज्ञापन
एस मौके पर डीपीआरओ ग्रीश चंद्र बीडीओ शिव प्रकाश एडीओ रामानंद मिश्रा,सुभाष कठेरिया,अजीत आदि अधिकारी मौजूद रहें। नबावगंज में दूसरे दिन सम्पन्न हुए प्रशिक्षण में केवल दो महिला प्रधानों ने भाग लिया।
70 ग्राम प्रधानों की जगह 33 ने हिस्सा लिया यहां भी प्रधान महिलाओं के स्थान पति प्रशिक्षण प्राप्त करते देखे गए। अिधकािरयों न इन लोगों को प्रशिक्षण दिया। कहीं भी इन पर कोई रोक नहीं रही।