फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar, sloganeering at Paddy Purchase Center

धान न खरीदे जाने से किसानों ने क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन

Sat, 26 Dec 2020 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Uproar, sloganeering at Paddy Purchase Center
राजेपुर में धान क्रय केंद्र पर नारेबाजी करते भाकियू नेता। - फोटो : FARRUKHABAD
धान क्रय केंद्र पर हंगामा, नारेबाजी
विज्ञापन

अमृतपुर। राजेपुर के हाटशाखा क्रय केंद्र पर किसानों के धान की तौल न होने का आरोप लगाकर भाकियू (लोक शक्ति) जिला उपाध्यक्ष की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन किया। जल्द तौल न होने पर क्रय केंद्र प्रभारी को बदायूं मार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी भी दी।
राजेपुर ब्लॉक में छह धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। जैनापुर, कुतुलूपुर, निवअिया समेत पांच क्रय केंद्र बंद हो गए हैं। केवल राजेपुर के हाटशाखा केंद्र पर ही खरीद हो रही है। भाकियू (लोक शक्ति) के जिला उपाध्यक्ष टिंकू कुशवाह ने आरोप लगाया कि हाटशाखा केंद्र पर ज्यादातर बिचौलियों का धान ही खरीदा जा रहा है। कई किसानों की धान लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां 12 दिन से खड़ी हैं लेकिन उनकी तौल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

गांव महमदपुर गढ़िया के किसान प्रहलाद सिंह की धान से लदी ट्राली 14 दिसंबर से, गाजीपुर के रामशंकर की ट्राली 16 दिसंबर से क्रय केंद्र पर खड़ी है। टिंकू ने यह भी आरोप लगाया कि जिन किसानों की तौल हो रही है, उनका धान खराब बताकर प्रति क्विंटल पर पांच किलो अधिक धान लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौल न होने के विरोध में टिंकू सिंह के नेतृत्व में श्यामपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, जगरूप, ब्रजभान, रिंकू आदि किसानों ने शनिवार को राजेपुर केंद्र पर प्रदर्शन किया। केंद्र प्रभारी सावन सिंह को किसानों के धान की तौल जल्द न होने पर बदायूं मार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी भी दी। केंद्र प्रभारी सावन कुमार ने बताया कि जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन है, उन्हीं की तौल की जा रही है। बिना रजिस्ट्रेशन वाले किसानों की तौल नहीं की जा सकती है। आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed