फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar over setting a flag by breaking the urn of the temple

बिसारी देवी के मंदिर के कलश तोड़ झंडा लगाने पर बबाल

Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar over setting a flag by breaking the urn of the temple
फर्रुखाबाद। संकिसा में धम्म यात्रा के दौरान बुधवार को बौद्ध स्तूप पर बने बिसारी देवी मंदिर के कलश तोड़कर झंडा लगाने पर सनातन धर्मियों व बौद्ध अनुयायियों में पथराव हो गया। इससे दो युवक घायल हो गए। बौद्ध
विज्ञापन

अनुयायियों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। सनातन धर्मियों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इससे विधायक ओर बौद्ध अनुयायी फंस गए। दोपहर करीब एक बजे एसडीएम की ओर से मंदिर की मरम्मत कराने का लिखित आश्वासन मिलने पर सनातनधर्मी सड़क से हटे। फोर्स कम होने से विवाद के दौरान पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

बुद्ध महोत्सव के दूसरे दिन सुबह करीब आठ बजे संकिसा तिराहा स्थित धम्मा लोको बुद्ध विहार से कर्मवीर शाक्य, भाजपा विधायक सुशील शाक्य और सपा नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य की अगुवाई में धम्म यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्ध स्तूप पर परिक्रमा के दौरान बौद्ध अनुयायी और बाउंड्रीवाल के दूसरी तरफ से सनातनधर्मी नारेबाजी करने लगे। इस बीच 50 से अधिक बौद्ध अनुयायी स्तूप पर चढ़ गए और बिसारी देवी के मंदिर की चोटी पर लगे कलश क्षतिग्रस्त कर बौद्ध धर्म का पंचशील झंडा लगा दिया। हनुमानजी के मंदिर में स्थापित मूर्ति भी क्षतिग्रस्त कर दी।
सूचना मिलने पर संकिसा गांव से बड़ी संख्या में सनातन धर्मी स्तूप के पास पहुंचे और दोनों ओर से पथराव होने लगा। बौद्ध अनुयायियों के चार वाहनों को लाठी-डंडों व पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। भगदड़ व पथराव में संकिसा निवासी अजयवीर और लखन श्रीवास्तव घायल हो गए।
सनातन धर्मियों ने संकिसा-भोगांव मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गईं। सड़क जाम होने से विधायक और बौद्ध अनुयायी स्तूप परिसर में फंस गए। मौके पर पहुंचे सीओ सोहराब आलम ने कई थानों से फोर्स बुलाई। सीओ के समझाने पर सनातनधर्मी नहीं माने।
करीब पौने 11 बजे पहुंचे डीएम मानवेंद्र सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ले बिसारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित से बात की। उन्होंने मंदिर की मरम्मत कराने की बात लिखकर देने के लिए कहा। इसी बीच डीएम ने गांव छछौनापुर, सींगनपुर के रास्ते बौद्ध अनुयायियों को निकालने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पथराव शुरू कर दिया।

डीएम के निर्देश पर करीब पौन बजे एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बिसारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष को क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत कराने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद सनातन धर्मियों ने जाम खोला। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बौद्ध अनुयायियों को निकाला गया। दोपहर एक बजे के बाद सनातन धर्मियों ने बिसारी देवी को खीर से भोग लगाकर मंदिर पर ध्वज लगाया। डीएम ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed