फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar in Lohia Hospital due to non-availability of doctor

Farrukhabad News: डॉक्टर न बैठने पर लोहिया अस्पताल में हंगामा

Sat, 15 Apr 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 15 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Lohia Hospital due to non-availability of doctor
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर न मिलने से परेशान मरीजों ने हंगामा कर दिया। आर्थो सर्जन के कमरे के बाहर नारेबाजी की। कहा कि कई दिन से चक्कर लगाने के बावजूद इलाज नहीं मिल रहा। अस्पताल कर्मियों ने डॉक्टर के बीमारी की वजह से अवकाश पर होने की बात कहकर शांत किया। ऐसे में बिना इलाज ही उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दिन में लू और रात में ठंडक के चलते बीमारी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोहिया अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग रही है। रोज की तरह शनिवार सुबह भी मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. रिषिकांत वर्मा पांच दिन से बीमारी के चलते अवकाश पर हैं। ऐसे में रोजाना मरीजों को लौटना पड़ रहा है। परेशान मरीजों का शनिवार को धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा होता देेख अन्य मरीज भी एकत्रित हो गए। कई मरीजों ने अपनी गरीबी का हवाला देकर मजबूरी के बावजूद परेशान करने का आरोप लगाया। हंगामा देख सुरक्षा व अस्पताल कर्मियों ने समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

हैवतपुर गढि़या स्थित कांशीराम कालोनी निवासी शारदा त्रिवेदी ने बताया कि उनके पुत्र आशुतोष का सात दिन पहले खेलते वक्त हाथ टूट गया था। उन्होंने कच्चा प्लास्टर करवा दिया था। इसके बाद पक्का प्लास्टर कराने के लिए वह लगातार चक्कर लगा रही हैं। मगर डॉक्टर न होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता। शुक्रवार को एक कर्मचारी के कहने पर वह डॉक्टर के निजी अस्पताल गई। वहां कर्मचारी ने रुपये लेकर काम करने की बात कही। वह गरीबी की वजह से रुपये खर्च नहीं कर सकती। जब लोहिया की ओपीडी में पहुंची, तो उन्होंने सीएमएस से लिखित में शिकायत की। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि डॉक्टर अवकाश पर हैं। उन्होंने अवकाश आगे बढ़ा लिया है। ऐसे में उनके पास मरीजों का इलाज कराने की कोई सुविधा नहीं है। एक ही डॉक्टर होने की वजह से दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed