फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP: Wife was beaten to death with a brick in Farrukhabad, acid was poured on her face and hands

यूपी: फर्रूखाबाद में पत्नी की ईंट से कूंचकर हत्या, चेहरे व हाथ पर डाला था तेजाब, पति गिरफ्तार

Fri, 13 Aug 2021 09:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Aug 2021 09:07 PM IST
सार

मालती के नाम 10 डिसमिल कीमती जमीन है। उसे बेचने के लिए जबर दबाव बना रहा था। इससे पति-पत्नी में विवाद होता था। जबर शराब के नशे में उसे पीटता था।

विज्ञापन
UP: Wife was beaten to death with a brick in Farrukhabad, acid was poured on her face and hands
छत पर पड़ा मिला महिला का शव - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद में एक शराबी ने पत्नी की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। चेहरा और हाथ तेजाब डालकर जला दिए। शव छत पर पड़ा मिला। आंगन में खून से सनी ईंट मिली और दीवारों पर भी खून के निशान थे। मृतका की बड़ी बहन ने बहनोई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई। शरीर पर कई अन्य चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


खेत में छिपे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी मालती कटियार (54) का पति जबर सिंह शराब का लती है। मालती के नाम 10 डिसमिल कीमती जमीन है। उसे बेचने के लिए जबर दबाव बना रहा था। इससे पति-पत्नी में विवाद होता था। जबर शराब के नशे में उसे पीटता था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे पड़ोसियों ने मकान की छत पर चादर से कुछ ढंका देखा।
विज्ञापन


आसपास की छतों पर तमाम लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीढ़ियों के नीचे आंगन में एक ईंट खून से सनी पड़ी थी। तालाब की ओर खुलने वाले लोहे के दरवाजों और दीवार पर खून के निशान थे। छत पर पहुंचकर चादर हटाई तो खून से लथपथ महिला का शव दिखा। उसके चेहरे और हाथों पर तेजाब डाला गया था। शव में कीड़े पड़ गए थे और बदबू उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अनुमान है कि दो दिन पहले वारदात को अंजाम दिया गया। जबर घर में नहीं था। इससे पुलिस को संदेह हुआ। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के साथ खोजबीन की, तो वह तालाब की दूसरी तरफ खेतों में खड़ी फसल के किनारे बैठा मिल गया। पुलिस ने उसे पकड़कर कोतवाली भेज दिया। मालती की बड़ी बहन शांति देवी ने जबर सिंह के खिलाफ डंडा और ईंटों से कुचलकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

सोमवार को तालाब में दिया था धक्का
सोमवार रात करीब नौ बजे खाना खाते समय आरोपी ने मालती को तालाब में धकेल दिया था। शोर होने पर पड़ोसियों ने उसे निकालकर बड़ी बहन शांति देवी के घर भेज दिया था। मंगलवार को वह माफी मांगकर साथ ले आया था। 

दुकान चलाकर गरीबी से लड़ रही थी जंग
अजय प्रताप सिंह मालती जिस कमरे में लेटती थी, उसी में पान, तंबाकू, बिस्कुट, टॉफी बेचकर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करती थी। मालती ने फैजबाग निवासी बहनोई की बेटी सोनी को बचपन में ही गोद ले लिया था। इसके कई साल बाद उसने डोली उर्फ मुस्कान को जन्म दिया था। जबर सोनी की शादी नहीं कर रहा था तो बीते महीने उसके पिता विनोद ने विवाह कर दिया था।

जन्मी बेटी मुस्कान (15) बीमार हो गई, तो उसका भी इलाज नहीं कराया, लिहाजा उसकी छह माह पहले मौत हो गई थी। यह भी विवाद की एक वजह रही। चांदपुर में महिला मालती का शव छत पर पड़ा मिला। उसकी हत्या दो दिन पहले की गई मालूम हो रही है। परिवार के लोग उसके पति को शराबी बता रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed