फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP: Akhilesh Yadav reached Kampil in Farrukhabad, told why the government was not allowing a tractor rally

यूपी: फर्रूखाबाद के कंपिल पहुंचे अखिलेश यादव, बताया क्यों सरकार नहीं निकलने दे रही ट्रैक्टर रैली

Sun, 24 Jan 2021 05:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav reached Kampil in Farrukhabad, told why the government was not allowing a tractor rally
कंपिल पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को अचानक फर्रूखाबाद के कंपिल पहुंच गए। उन्होंने वहां द्रोपदी कुंड की परिक्रमा की। इसके बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने लॉकडाउन में कई धार्मिक किताबें पढ़ी।
विज्ञापन


उनमें उन्होंने कंपिल के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व को समझा। यहां द्रोपदी का जन्म हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण भी यहां आए थे। इस लिए वह यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को दूसरे देशों से खतरा है पर देश की सरकार को ट्रैक्टर रैली से खतरा है।
विज्ञापन


डीजल के दाम बढ़ रहे हैं इसलिए सरकार टैक्टर रैली नहीं निकलने देना चाह रही है। अखिलेश ने भगवान विमल नाथ मंदिर पहुंच कर वहां मत्था टेका और पूजा अर्चना की। इसके बाद तरसती पुखराज डागा से जैन धर्म व मन्दिर के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि जैन धर्म का यह 13वां तीर्थ स्थल है। वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने ने कहा तीनों नए कृषि कानून सरकार वापस ले लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहते हैं, आय तो दोगुनी नहीं हुई किसान जरूर बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि किसान चाहता है कि एमएसपी का कानून आए जिसे सरकार को अगले सत्र में पेश कर देना चाहिए।

सपा मुखिया ने सवाल पूछा क्या किसान को धान की कीमत मिल पाई और खेत में तैयार सरसों कीमत क्या मिल पाएगी। पूर्व सीएम ने सवाल किया कि सरकार अभी तक कहती थी भारत को पाकिस्तान से खतरा है, चीन से खतरा है लेकिन अब किसानों की ट्रैक्टर ट्राली से कैसे खतरा हो गया है।

किसान ट्रैक्टर में डीजल भरवाने जाता है तो उसे पकड़ने के लिए पुलिस तैयार बैठी है, सरकार बताए किसान से उसे कैसा खतरा है। पूर्व सीएम ने कहा कि हिन्दुस्तान को बनाने वाला किसान है और किसानों का ही यह हिन्दुस्तान है।

अखिलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव सपा अकेले लड़ेगी और अकेले सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर 324 सीटें जीती हैं, वह समाजवादी विकास, समाजवादी विचारधारा, समाजवादी फैसलों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed