{"_id":"621d0eee07e6cf1f4324cb1a","slug":"university-in-ukraine-ordered-to-vacate-the-hostel-farrukhabad-news-knp683122427","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में यूनिवर्सिटी ने हास्टल खाली करने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में यूनिवर्सिटी ने हास्टल खाली करने का दिया आदेश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं के परिजन खासे चिंतित हैं। एक ओर यूनिवर्सिटी ने 24 घंटे में हॉस्टल खाली करने का छात्रों को पत्र जारी किया। वहीं, भारत सरकार ने उन्हें निकालने के लिए संपर्क भी किया है। फिलहाल परिजन फोन पर लगातार संपर्क कर रहे हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशम बाग निवासी डॉ. अनुपम वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र दिव्यांश वर्मा अभी यूक्रेन के लिवीव यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंसा है। उनकी बेटे से फोन पर बात हुई है। बेटे दिव्यांश ने बताया कि सोमवार को यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों को पत्र जारी करके 24 घंटे में हॉस्टल खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
यूक्रेन के बार्डर पर है छात्र अनिकेत
भोलेपुर निवासी कायमगंज स्टेशन अधीक्षक विमल कुमार वर्मा का पुत्र अनिकेत यूूक्रेन के ओडेसा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहा है। स्टेेशन अधीक्षक के छोटे बेटे शशांक ने बताया कि उसकी अनिकेत से शाम सात बजे फोन पर बात हुई है। अनिकेत ने जानकारी दी है कि अभी वह यूक्रेन के बार्डर पर रेलवे स्टेशन पर ही है। वहां से ट्रेन द्वारा उसे रोमानिया या पोलेंड के लिए भेजा जाएगा। वहां से फ्लाइट से देश में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
ईशा के आने का परिजन कर रहे इंतजार
शहर कोतवाली के बढ़पुर स्थित नर्सिंग होम के डॉ. सुुनील शाक्य की बेटी ईशा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। रूस के हमले के बाद वह यूक्रेन में फंसी है। डॉ. सुनील सहित परिजन उसके आने का इंतजार कर रहे हैं।
सोमवार को पिता सुनील ने बेटी ईशा से बात की तो उसने बताया कि वह 45 छात्र-छात्राओं के साथ बार्डर के पास पहुुंच गई है। इसके बाद उसको हंगरी ले जाया जाएगा। वहां से हवाई जहाज से भारत भेजा जाएगा। उसके साथ ज्यादातर छात्र-छात्राएं दक्षिण भारत से हैं।