{"_id":"5730e7d84f1c1b7d0a91a00d","slug":"unidentified-body-found-in-middle-aged-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात अधेड़ का शव मिला, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात अधेड़ का शव मिला, सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Tue, 10 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव बर्ना बुजुर्ग के मजरा नौदापुर में अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
सोमवार को मजरा नौदापुर में मनरेगा के तहत चकरोड पर मिट्टी डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों को नौदापुर पुलिया के नीचे एक अज्ञात अधेड़ का शव दिखाई दिया। प्रधान के ससुर शिवकुमार ने थाना पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि शव के पास एक बिसलरी पानी की बोतल और बिस्कुट का पैकेट रखा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर चौपहिया वाहन के टायरों के निशान थे। मृतक लाल रंग की शर्ट और मटमैले रंग की पैंट पहन रखी थी। मृतक के गर्दन व आंखों के नीचे चोट के निशान थे। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष होगी।