फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uncontrollable tractor - trolley upturned, seven injured

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, सात घायल

Tue, 23 Feb 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor - trolley upturned, seven injured
ट्रैक्टर-ट्राली से गंगा स्नान करने जाते समय सातनपुर मंडी रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिजन घायलों को दूसरे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


सोमवार को जिला एटा थाना नयागांव के गांव गंगीनगला निवासी महावीर ट्रैक्टर-ट्राली से माघ पूर्णिमा पर अपने गांव के लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए आ रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली में आलू भी रखा हुआ था। सातनपुर मंडी में आलू उतारने के बाद लोगों को गंगा स्नान करना था। मंडी रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में महावीर, अशोक कुमार, अनुपम कुमारी पुत्री महावीर, अंजली पुत्री अमीर सिंह, शिल्पी, किरन पुत्री मनोज और माधुरी पुत्री फेरू सिंह घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। स्थानीय लोगाें ट्राली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


एक अन्य घटना में थाना नवाबगंज के गांव रामनगर निवासी ब्रजराज सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल को पहले लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए। उधर, जिला एटा थाना राजा का रामपुर निवासी गंगा सिंह सड़क हादसे में जख्मी हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद परिजन घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो व डीसीएम की भिड़ंत में पांच जख्मी
शहर कोतवाली के मोहल्ला अंडियाना निवासी जितेंद्र कुमार बाथम टेंपो चलाता है। सोमवार को जितेंद्र फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर फतेहगढ़ की ओर जा रहा था। नेकपुर गुमटी के पास सामने से आ रही डीसीएम की टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक जितेंद्र और सवारी कुलदीप शाक्य निवासी भरतनगर मझंना थाना नवाबगंज के अलावा तीन अन्य यात्री भी घायल हो गए। दो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तीन घायलों ने प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज कराया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed